वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने लालकिले की प्राचीर से देश को किया संबोधित

वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। प्रत्येक वर्ष उनका अंदाज निराला होता है। खासकर उनका ‘साफा’ लोगों का ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचता है। हमेशा की तरह इस साल भी पीएम मोदी का साफा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। देश आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह मना रहा है। आज पीएम मोदी ने केसरी रंग का साफा पहना हुआ है, जिसका पिछला हिस्सा उनके गमछे के बॉर्डर से मैच कर रहा है। तो आइए जानते हैं साल 2014 से लेकर 2021 तक पीएम मोदी का साफा कैसा रहा।
.jpg)
2020 में भगवा रंग का पहना था साफा
साल 2020 में देश कोरोना संकट का सामना कर रहा था। इस दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साफे ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस दौरान उनका साफा, गमछे के साथ मैच कर रहा था। पीएम मोदी ने क्रीम कलर की स्ट्रिप वाला भगवा रंग का साफा पहना हुआ था।

2019 के साफे में दिखे थेे कई रंग
साल 2019 में पीएम मोदी के साफे में कई रंग दिखे थे। पीएम मोदी का 15 अगस्त 2019 का साफा उनके सभी साफों में से सबसे सुंदर दिखा था। इसे टाई ऐंड डाई व लहरिया प्रिंट से तैयार किया गया था। इस साल पहली बार प्रधानमंत्री के साफे में कई तरह के रंग देखे गए। पीला, लाल, बैंगनी, हरा, नीला आदि रंग प्रधानमंत्री मोदी के सफेद कपड़ों पर और भी ज्यादा आकर्षक लगे।

पीएम मोदी 2018 में केसरिया संग के साफे में आए थे नजर
साल 2018 में भी पीएम ने केसरिया रंग का साफा पहना था। इस इस दौरान पीएम बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। केसरिया रंग का साफा उन पर खूब खिल रहा था। इस साफे में नीचे की ओर लाल रंग था, जिस पर सफेद रंग का बांधनी प्रिंट किया गया था।

2017 में पीएम मोदी ने पहना था संबसे लंबा साफा
2017 में पीएम मोदी ने सबसे लंबा साफा पहना था। पिछले सभी साफों के मुकाबले इस साल का साफा सबसे लंबा था। इसकी लंबाई इतनी थी कि पीछे का हिस्सा पीएम के घुटनों तक पहुंच रहा था। इस साफे पर लाल, केसरिया और पीला रंग था, जिसे सफेद रंग की लकीरों से चेकर्ड डिजाइन दिया गया था।

2016 के साफे में डाइंग तकनीक का हुआ था इस्तेमाल
2016 में पीएम का साफा लहरिया डाइंग प्रिंट तकनीक से तैयार किया गया था। राजस्थान के मशहूर लहरिया डाइंग प्रिंट टेकनीक से इस साल का साफा तैयार किया किया गया था। टाई ऐंड डाई से बने जॉर्जट के इस साफे में गुलाबी, पीला और लाल रंग शामिल था। बीच-बीच में इसमें सफेद कलर की हिंट भी शामिल की गई थी। इस साफे की लंबाई नौ मीटर थी।
.jpg)
2015 में लाल-पीले और गुलाब की धारियों के साथ दिखा पीएम मोदी का साफा
2015 में पीएम मोदी ने चेकर्ड मस्टर्ड-येलो कलर का साफा पहना था। इसमें लाल, पीले और गुलाबी रंग की धारियां थीं, जो उसे बेहद हटकर लुक दे रही थीं। इसके साथ पीएम ने बेज कलर के कपड़े पहने थे और तिरंगे के रंग का पॉकेट स्क्वेर लगाया था। इस दौरान पीएम मोदी बेहद ही आकर्षक लग रहे थे।
.jpg)
अपने पहले संबोधन में PM ने बांधनी प्रिंट वाला पहना था साफा
साल 2014 में अपने पहले संबोधन में पीएम मोदी ने बांधनी प्रिंट वाला साफा पहना था। इस साल पहली बार बतौर प्रधानमंत्री 68वें स्वतत्रंता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया था। उन्हें इस दिन अपने चिर-परिचित लुक यानी वाइट कुर्ता और पजामा में देखा गया था।
.jpg)
उनके लुक का सबसे खास पॉइंट था उनका बेहद सुंदर बांधनी प्रिंट वाला साफा था, जिसमें केसरिया, हरा और पीला रंग था। चूंकि पहले से केसरिया और हरा रंग था, इसलिए मोदी के कपड़ों को सफेद रंग का रखते हुए, तिरंगे के तीनों कलर्स को उनके लुक में शामिल किया गया था, जिसके चलते लोगों का ध्यान उनके साफे के तरफ खींचा।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601