बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट ,कहा- ‘तुमसे मिलकर ही जाना सच्चा प्यार’

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के लवी डवी कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी क्यूट केमिस्ट्री की झलकियो से रूबरू कराते रहते हैं और आज तो वैलेंटाइन डे, ऐसे में वे भला अपने रिश्ते को कैसे एडमायर ना करें। वैलेंटाइन डे पर बिपाशा ने अपने लाइफ पार्टनर करण के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है।

बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और करण की एक रोमांटिक फोटो शेयर कर करण को वी डे विश किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘वह प्यार है। जब तक मैं करण से नहीं मिली थी, तब तक मुझे सच्चा प्यार नहीं पता था। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश करता है। प्यार आपको संतुष्ट रखता है। प्यार आपको मजबूत बनाता है।
प्यार आपको प्रेरित करता है। प्रेम आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार तुम पर गर्व है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार आपको ग्लो करवाता है। प्यार आपकी हर भावना का ख्याल रखता है। प्यार आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है। प्यार हर मुश्किल को आसान बना देता है। मैं आगे और आगे जा सकती हूं। काश सभी को अपना एक सच्चा प्यार मिले। सभी को और मेरे प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।
‘द कपिल शर्मा शो’ में होंगे वैलेंटाइन स्पेशल गेस्ट
करण सिंह और बिपाशा बसु जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाले हैं। दोनो को वैलेंटाइन वीक स्पेशल में कपिल ने शो पर बुलाया है। शो का प्रोमो बिपाशा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें दोनो कपिल और अर्चना पूरण सिंह संग खूब मस्ती मजाक करते और शादी के साइड इफेक्ट्स बताते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था। इस फिल्म से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी, जिसके बाद करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। दोनों ने पंजाबी और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601