दिल्ली की सर्दी से दूर जाकर नए साल का मनाएं जश्न, जान लें यहां कुछ खुबसूरत जगहों के बारे में..

नए साल को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह और उमंग रहता है। जिसे लेकर लोग महीनों पहले प्लानिंग कर लेते हैं। हालांकि इस दौरान सर्दी भी बहुत ज्यादा होती है जिसके चलते कई बार मौज-मस्ती इस तरह से नहीं हो पाती जैसा आप सोचते हैं। तो अगर आप दिल्ली, राजस्थान जैसे शहरों में रहते हैं, जहां इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही न्यू ईयर के वक्त दिल्ली में तो रेस्टोरेंट, बार में पैर रखने की भी जगह नहीं होती, तो क्यों न ऐसी किसी जगह का प्लान बनाएं। जहां आप आराम से नए साल का जश्न मना सकें। जिसके लिए मुंबई है बेस्ट। जहां का तापमान सर्दियों में भी कंफर्टेबल होता है। आइए जानते हैं यहां कौन सी जगहें हैं घूमने लायक।

तारकरली
अरब महासागर के तट पर बसा ये छोटा-सा गांव महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से में है। जिसकी पहचान है यहां के साफ-सुथरे बीच, उन पर बिखरी सफेद रेत। मुंबई रहने वालों के लिए तो ये फेवरेट डेस्टिनेशन है। तारकरली आकर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स से लेकर जायकेदार सीफूड्स तक का लुत्फ उठा सकते हैं। बैकवॉटर्स के लिए सिर्फ केरल ही एकमात्र डेस्टिनेशन नहीं है आप तारकरली आकर भी बैकवॉटर्स में बोट राइड का मजा उठा सकते हैं। तारकरली में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं जिसकी वजह से सालभर यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।
नागांव बीच
अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तब तो आपको अलीबाग के इस खूबसूरत बीच पर जरूर जाना चाहिए। यह बीच लगभग 3 किमी लंबा है और टूरिस्ट के बीच काफी मशहूर भी। यहां आकर आप स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। शाम के वक्त सनसेट देखना बिल्कुल भी मिस न करें।
तम्हिनी घाट
तम्हिनी घाट मुंबई से 140 किमी दूर है। लोनावाला से अम्बे वैली रोड होते हुए ताम्हिनी पहुंचा जा सकता है। सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित ताम्हिनी घाट बेहद सुंदर डेस्टिनेशन है। ताम्हिनी घाट कोलाड और मुलशी डैम के बीच स्थित है। दूर-दूर तक फैले हरे घासों के मैदान और झरने इसकी खूबसूरती को दोगुना करते हैं। वीकेंड पर एक्सप्लोर करने के लिए ताम्हिणी घाट परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
रत्नागिरी
महाराष्ट्र राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित रत्नागिरी अरब सागर के किनारे बसा एक छोटा और बेहद सुंदर शहर है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने अपने अज्ञातवा के दौरान रत्नागिरी में कुछ समय बिताया था। रत्नागिरी एक ऐसी जगह है जहां इतिहास, धर्म, प्रकृति मतलब हर एक चीज़ के मजे ले सकते हैं। रत्नागिनरी में किलों से लेकर इसके शांत और साफ समुद्र तट आकर्षण का केंद्र हैं।
कर्जत
मुंबई के नजदीक स्थित कर्जत भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत मानसून डेस्टिनेशन है, जो अपने हरे-भरे नजारों, नदियों और झरनों के लिए मशहूर है। इस जगह की सबसे अच्छी बात है कि आप यहां साल के 12 महीनों में कभी भी आकर अपने वेकेशन को शानदार बना सकते हैं। मुंबई-पुणे शहर रहने वालों के लिए तो यह एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601