बालों के लिए अनार के बीज का तेल बहुत फायदेमंद होता है, जानें कैसे करें इस्तेमाल-

अनार के बीज का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल तमाम तरह के हेयर केयर उर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में भी किया जाता है। यही नहीं अनार के बीज का तेल खाने से आपके शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी बहुत फायदेमंद माने जात हैं। बालों को हेल्दी बनाने और मजबूती देने के लिए तो अनार के बीज का तेल बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल अरोमाथेरेपी और कई तरह के आयुर्वेदिक इलाज में खूब किया जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल सही ढंग से ही करना चाहिए वरना आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बालों के लिए अनार के तेल के फायदे।

बालों के लिए अनार के बीज के फायदे-
अनार के बीज का तेल कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। इसमें मौजूद गुण जैसे विटामिन सी, ओलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, लिनोलिक एसिड आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा अनार के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट आदि की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल बालों को पोषण देने और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होने के कारण यह बालों के ग्रोथ में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार के तेल को कुछ तेलों के साथ मिक्स करके इस्तेमाल करने से आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
नियमित रूप से अनार का अटल बालों में लगाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
बालों में कैसे लगाएं अनार का तेल?-
अनार के बीज का तेल बालों में कई तरीके से लगाया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल कई तरीके से कर सकते हैं। अनार के बीज से बने तेल को अरंडी के तेल में मिक्स करके लगाने से आपको बाल झड़ने की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा नियमित रूप से बालों की अनार के बीज के तेल से ऑयलिंग करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
अनार के बीज के तेल का इस्तेमाल बालों के अलावा स्किन पर भी किया जाता है। स्किन के लिए भी इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा शरीर की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अनार के बीज का तेल आप डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601