फिल्म’पीएम नरेंद्र मोदी’की एक्ट्रेस के साथ ये हुआ दर्दनाक हादसा,बाल-बाल बचीं अभिनेत्री किशोरी शहाणे

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री किशोरी शहाणे के फैंस के लिए बुरी खबर है। अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में किशोरी शहाणे और उनका परिवार बाल-बाल बचा है। किशोरी शहाणे बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। वह टीवी के चर्चित सीरियल इश्क में मरजावां और गुम हैं किसी के प्यार में नजर आ चुकी हैं।

किशोरी शहाणे ने अपनी कार के एक्सीडेंट की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। किशोरी शहाणे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। किशोरी शहाणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की है। यह तीनों तस्वीरें उनकी कार के एक्सीडेंट की हैं।
तस्वीरों में एक ट्रक किशोरी शहाणे की कार को साइड की डैमेज करता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए किशोरी शहाणे ने कार एक्सीडेंट के बारे में बताया है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘हम लोगों की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे मे कार तो डैमेज हो गई लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। भगवान का शुक्र है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।’
सोशल मीडिया पर किशोरी शहाणे की एक्सीडेंटल कार की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी रहे हैं। कई फैंस कमेंट कर किशोरी शहाणे के लिए अपनी चिंता भी जाहिर की है। गौरतलब है कि किशोरी शहाणे टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में भवानी काकू का किरदार निभाती हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।
टीवी सीरियल्स के अलावा किशोरी शहाणे फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया चुकी हैं। वह शिरडी साईं बाबा, कर्मा, मुंबई गॉडफादर, हफ्ता बंद, बम विस्फोट, फियर, रेड: द डार्क साइड, सुपरस्टार और पीएम नरेंद्र मोदी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा किशोरी शहाणे मराठी सिनेमा का भी जाना-माना चेहरा रही हैं। वह मराठी रियलिटी शो बिग बॉस 2 का भी हिस्सा रही हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601