प्रियंका चोपड़ा ने अपने टैटू के बारे में एक इंटरव्यू में किया खुलासा, उन्होंने बताया यह …

प्रियंका चोपड़ा ने अपने टैटू के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति निक जोनास ने मैचिंग टैटू बनवाए हैं। इसी के साथ प्रियंका ने अपने टैटू का मतलब भी बताया है। बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने जुलाई 2018 में सगाई के बाद दिसंबर 2018 में राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2022 में दोनों ने सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी का स्वागत किया। अपनी बेटी का नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा। प्रियंका ने अपने टैटू के बारे में बात करते हुए बताया कि ये निक के प्रपोजल से जुड़ा है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनका टैटू का डिजाइन निक के प्रपोजल से प्रेरित था। प्रियंका के एक टैटू के बारे में तो सभी जानते हैं। ये उनके हाथ पर है जिसमें लिखा है डैडीज लिल गर्ल। ये टैटू उनके पिता की राइटिंग में है। इसके अलावा उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के पंजे का भी टैटू बनवाया है और उनके एक हाथ पर दुनिया का नक्शा है। इन टैटू के अलावा उन्होंने अपने और टैटू की भी बात की। प्रियंका ने बताया कि उनके कानों के पीछे एक चेक और एक बॉक्स है। यही टैटू उनके पति निक जोनास ने अपने हाथ पर बनवाया हुआ है।
उन्होंने इस टैटू का मतलब बताते हुए कहा कि निक ने मुझे प्रपोज करते हुए कहा था कि मैंने उनके सभी बॉक्स चेक कर दिए हैं अब क्या मैं एक और चेक करूंगी? इसी के आधार पर दोनों ने मैचिंग टैटू बनवाए हैं। अपने दूसरे टैटू के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनके हाथ पर बने दुनिया के नक्शे में खास है कि हाथ नीचे करने पर भारत उनके दिल के पास आता है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601