कर्नाटक के मंगलुरु में फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीक,कई कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के मंगलुरु में एक प्लांट में केमिकल लीक होने से कई कर्मचारी बीमार हो गए हैं। बीमार कर्मचारियों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये घटना मंगलवार को मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके बैकमपाडी में स्थित फिश प्रोसेसिंग प्लांट में हुई है। प्लांट में केमिकल लीक होने के कारण 20 कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई थी।

पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि ये घटना बैकमपाडी औद्योगिक एरिया में स्थित ऐवरेस्ट फिश प्रोसेसिंग प्लांट में घटी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त प्लांट में 80 कर्मचारी मौजूद थे। केमिकल लीक होने के बाद कुछ कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
20 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
पुलिस आयुक्त ने बताया कि कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तबीयत खराब होने के चलते 20 कर्मचारियों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी बुलाया गया। केमिकल लीक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601