PoliticsUttar Pradesh

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश सांस्कृति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री राजू सैनी जी की अध्यक्षता में संपन्न 

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश सांस्कृति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री राजू सैनी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रभारी फ्रन्टल श्री विश्वविजय सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नुकड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी फ्रन्टल श्री विश्वविजय सिंह ने अपने सम्बोधन से पूर्व सांस्कृति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश में जितने भी आंदोलन हुए हैं उनमें विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज देश में गरीबों शोषितों एवं वंचितों का शोषण हो रहा है। कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आदरणीय श्री राहुल गांधी तथा श्रीमती प्रियंका गांधी जी की आवाज देश की जनता की आवाज है।

श्री सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में नुकड़ नाटक तथा गीतों के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियाँ महंगाई एवं बेरोजगारी पर प्रदेश की जनता को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।

इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन श्री राजेन्द्र कुमार सैनी, तरूण कुमार यादव, संजय घायल, नीतू वर्मा, जे0पी0 राज कमल, अजय सैनी, मोनिका निषाद, मल्हू, सागर बाबा, राहुल पाण्डेय, संजय, रानू खां सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने गीतों के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।

Related Articles

Back to top button