विश्व की सबसे लंबी बाँसुरी बनाकर भेजी अयोध्या धाम, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

पीलीभीत : 22 जनवरी को देश और दुनिया से अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तमाम उपहार भेजे गए थे।
फिर ऐसे में प्रभु श्री कृष्ण के अधार पर सजने वाली बांसुरी क्यों पीछे रह जाती।जब प्रभु श्री राम अपनी जन्म स्थान पर विराजित होने जा रहे हैं।

तब उनके दूसरे रूप की परमप्रिय बांसुरी विष्वविख्यात बांसुरी निर्माता ( नबी एंड संस ) की मरहूम नवाब अहमद की पत्नी हिना परवीन ने प्रभु श्री राम के लिए विश्व की सबसे लंबी बांसुरी 21 फीट 6 इंच की बांसुरी बनाकर अर्पित की थी।
तब प्रसन्न होकर पीलीभीत के डीएम संजय सिंह ने 15 अगस्त 2024 को हिना परवीन को सम्मानित किया था।
उन्होंने हिना परवीन का भी हौसला बढ़ाया और कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है।
कि एक मुस्लिम महिला ने हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया है।
इसके अलावा विगत 9 अप्रैल 2024 को जब मोदी जी पीलीभीत आए थे।
तब भी हिना परवीन ने 56 इंच की बांसुरी बनाकर मोदी जी को भेंट की थी।हिना परवीन का कहना है कि मैं हमेशा समाज की सेवा करूंगी और अपनी बांसुरी के माध्यम से अपने शहर का नाम रोशन करूंगी और कोशिश करुंगी कि हर व्यक्ति बांसुरी बजाना सीखे जिससे स्वास्थ्य संबंधित रोग ना हो बांसुरी बजाने से फेफड़े मजबूत रहते हैं और टीवी रोग पर भी रोक लग सकती है।

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601