
हिसार। भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता संपर्क अभियान चलाकर दो दिनों में जिले के हर मतदाता से संपर्क किया है। पार्टी के इस अभियान से हर कार्यकर्ता व हर मतदाता में नई उर्जा का संचार हुआ है और यह नई उर्जा लोकसभा चुनाव में हमारे उम्मीदवार रणजीत सिंह की लाखों मतों से जीत सुनिश्चित करेगी।
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव चमारखेड़ा व बिठमड़ा मतदाता संपर्क अभियान चलाते हुए कही। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान चलाया है। इसके तहत हर पदाधिकारी व नेता ने बूथों पर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा है और उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि नीतियों से अवगत करवाने के साथ-साथ हमारा प्रयास रहा है कि हर मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। शत-प्रतिशत मतदान करवाना हमारा उद्देश्य है। इससे हर मतदाता में जागरूकता आएगी और मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। देश में केवल भारतीय जनता पार्टी ने ही मतदान प्रतिशत बढ़़ाने के लिए यह अभियान चलाया है। उन्होंने अभियान को सफल बताते हुए इसमें लगे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी और अपील की कि वे भविष्य में भी इस तरह के अभियान को सफल बनाने के लिए तत्पर रहें।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ट्रेक्टर चलाकर गांव पहुंची और एकत्रित ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से चलाए गए अभियान सेे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है।
इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार, दिलबाग सिंह, लोकसभा सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरजू, सुमन, राधा, रीतू, सोनिया, रविता, सुमन, राधिका, सुमन, इन्द्र सिंह ओला, सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल, पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह, जयवीर सेन, रमेश पूनिया, पवन सिंह, कृष्ण कुमार, चांदनी, बसेरा, दिलीप लौरा, बंदर लांगुरिया, देशराज ढोलकिया, रामचंद्र धायल, हरिसिंह छिरंग, रामचंद्र बुडानिया, रामसिंह बुडानिया, सत्यपाल ओला, महेंद्र सिंह ओला व चंद्रभान शर्मा सहित अनेेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601