Sports

विधान पांडे बने अंडर-16 क्रिकेट टीम के कप्तान

बरेली
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिले की अंडर-16 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी। सुरेश शर्मा नगर निवासी लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज विधान पांडे को टीम का कप्तान बनाया गया है। जीआरएम स्कूल में कक्षा नौ के छात्र विधान पिछले काफी समय से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधान वरिष्ठ क्रिकेटर प्रशांत पांडे के पुत्र हैं और पिछले वर्ष उनका चयन जोनल टीम में भी हुआ था। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप यादव को अपना आदर्श मानते हैं और भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर बरेली का नाम रोशन करना चाहते हैं।

ऑब्जर्वर ओपी कोहली के अनुसार टीम में प्रतीक पाल, जयंत तोमर, हिमांशु, आदित्य, कृष्णा, मनीष, प्रियांशुल, गुरजोत, विरल, अक्षत, आरब, जुबैर, सुमित, कबीर, विवान और कार्तिक पांडे को शामिल किया गया है।

वहीं, सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि अंश यादव, अंश उपाध्याय, आयुष सिंह, पार्थ अग्रवाल, संकेत मिश्रा, सिद्धार्थ गंगवार और प्रसमय प्रताप सिंह को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button