इसबार होली की पूजा में जरुर जलाये ये आठ दिए, होगी हर मनोकामना पूरी

होली का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। यह पर्व रंगों का पर्व है और इसे सभी बहुत पसंद करते हैं। होली का पर्व इस बार 29 मार्च को मनाया जाने वाला है लेकिन कोरोना के कहर को देखते हुए सभी को होली घर में मनाने के लिए कहा गया है। इस पर्व के दिन पूजा विधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि तभी सब कुछ बेहतरीन होता है। ऐसा करने से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। आप सभी को बता दें कि होलिका पूजा के लिए हल्दी की गांठ, उपले, फल और सब्जी की माला बनाकर उसे अर्पण करना चाहिए।

ध्यान रहे होलिका दहन से पहले पूजन सामग्री के साथ होलिका पूजन करें। इस दौरान होलिका के चारों तरफ आठ दीये जलाएं और सभी सामग्री को होलिका के ऊपर अर्पण कर दें। जी दरअसल 8 दीये को होलाष्टक के खत्म होने का प्रतीक माना जाता है और यह हर अशुभता को अपने साथ ले जाते हैं। कहा जाता है होली के दिन हनुमान जी को 8 लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से साधक को पवन पुत्र का आशीर्वाद मिल जाता है।
आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस दिन शिव जी से वरदान पाने के लिए सुबह बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए शिवलिंग पर सच्चे मन से अर्पित करना चाहिए। यह सब करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। वैसे आप होली पर इसके अलावा अन्य भी कई उपाय कर सकते हैं जिससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं। कई उपाय हम आपको पहले ही बता चुके हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601