व्यापार एवं विकास संवाद में गूंजा स्वर: “व्यापारी ही विकास की धुरी”

लखनऊ,
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में शनिवार को “व्यापार एवं विकास संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि “व्यापारी विकास की धुरी हैं और उनके बिना विकास की कल्पना संभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लखनऊ में विकास की गंगा बह रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर व उद्योग के क्षेत्र में हुए कार्यों से व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों को नए वित्तीय वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए वे कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय गुप्ता ने कहा कि “व्यापार और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। विकास से व्यापार बढ़ता है और व्यापार से विकास को गति मिलती है।” इस अवसर पर नीरज सिंह ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, आसिफ किदवई, शेखर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री मोहित कपूर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
इसके अलावा संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला, अमित अग्रवाल, मनीष जैन, प्रवीण मिश्रा, अशोक यादव, उमेश सांवल, अंशु श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, रिजवान, अरविंद त्रिपाठी, गांधी, मनमोहन सिंह, संजीव, कमल अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मोहम्मद फुरकान, आशीष शर्मा, दीपक सिंह चौहान, अशोक भाटिया, धर्मेंद्र साहू, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, आशीष गुप्ता, पवन अग्रवाल, सुनील मौर्या, अजय शर्मा, देवेंद्र पांडे, रोहित अवस्थी, राजा राम रावत, सुनील चौहान, कुलदीप विश्वकर्मा, मुकेश शर्मा, साकेत चतुर्वेदी, सुदर्शन कटिहार, हिमांशु रस्तोगी, विवेक रस्तोगी और मनोज यादव सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई तथा व्यापार और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।



