संस्था बालिकाओं को डॉक्टर बनने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

संवाददाता – प्रेम आर्यन
बरेली : इंटेलिजेंस करियर इंस्टीट्यूट बरेली द्वारा बालिकाओं को डॉक्टर बनने हेतु एक विशेष अभियान डॉक्टर बिटिया योजना के तहत चलाया जा रहा है। यह इंस्टिट्यूट विगत 8 वर्षों से लखनऊ में संचालित है। वहां पर शानदार सफलता मिलने के बाद बरेली शहर में इसकी शाखा खोली गई है। डॉक्टर बिटिया योजना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की बालिकाओं को डॉक्टर बनने हेतु प्रेरित करना है। इसके लिए बालिकाओं को फीस में स्पेशल डिस्काउंट के साथ एक बहुत अच्छा पढ़ाई का प्लेटफार्म दिया जा रहा है। डॉक्टर बिटिया योजना के अंतर्गत संस्था द्वारा 501 लड़कियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है।
संस्था के सेंटर हेड के. स. चौधरी ने बताया कि इस प्रोग्राम के माध्यम से एक साल का एक विशेष पढ़ाई का अभियान शुरू किया गया है जिसमें प्रतिदिन 6:30 घंटे की कक्षाएं संचालित की जाएंगी ,रेगुलर टेस्ट होगा । टेस्ट के दौरान अच्छे नंबर लाने वालों को स्कॉलरशिप की सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा डॉक्टरों की जरूरत है। आजकल हर एक मां-बाप का सपना होता है कि उनकी लड़कियां बायो विषय से इंटर करके भविष्य में डॉक्टर बने। उनके इन्हें सपनों को पूरा करने के लिए यह योजना बरेली मंडल में लागू की गई है। जिसमें बरेली मंडल के सभी जिलों की 501 लड़कियों के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में यूपी और सीबीएसई दोनों बोर्ड की लड़कियां शामिल हो सकती हैं। वर्तमान समय को देखते हुए उनकी पढ़ाई के लिए एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जा रहा है। प्रायः यह देखने में आया है कि यूपी बोर्ड के बच्चे प्रतिभावान होने के बावजूद भी अंग्रेजी कमजोर होने की वजह से इस तरह की प्रतियोगिकी परीक्षाओं के लिए ज्यादा रुचि नहीं दिखाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंटेलिजेंस करियर इंस्टीट्यूट की टीम द्वारा बरेली मंडल के सभी जिलों के स्कूलों में जाकर बच्चों को निशुल्क करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसमें उनको भविष्य में जिस भी फील्ड में कैरियर बनाना है उसके लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है और जिस भी कैरियर को सेलेक्ट किया गया है उसके लिए किस तरह से पढ़ाई करनी है यह सब जानकारी दी जाती है।
सही समय पर करियर के चुनाव को लेकर सही जानकारी मिलने से बच्चों का भविष्य बेहतर हो सकता है। स्कूलों में करियर काउंसलिंग के दौरान यह एक आम समस्या सामने आई है कि बच्चे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर , जज, पुलिस ऑफिसर, टीचर,आदि बनना तो चाहते हैं लेकिन इसके लिए उनको सही तरह का मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। जानकारी के अभाव में वह भ्रमित रहते हैं । इसलिए संस्था द्वारा स्कूलों में जाकर करियर काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया जा रहा है।
डॉक्टर बिटिया योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन 26 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। इसका लाभ 501 लड़कियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। अंग्रेजी भाषा में बोलचाल में कमजोर लड़कियों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग की अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी।
जिससे उनको तैयारी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में बोलना भी आ जाएगा ताकि आगे चलकर वह अपने करियर में चार चांद लगा सकें।
इंटेलिजेंस करियर इंस्टीट्यूट की यह शाखा सी 14 डीडी पुरम बरेली में प्रारंभ की गई है।

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601