लखनऊ में ‘ऑटो फेयर 2026’ का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे व्यापारी व आमजन

लखनऊ। अवधेश चौहान (भारत ए टू जेड न्यूज)
फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपिरियल रिजॉर्ट में “ऑटो फेयर 2026” का भव्य आयोजन किया गया।


यह आयोजन ई रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं ऑटो वेयर कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

4 व 5 अप्रैल को आयोजित इस दो दिवसीय मेले में देशभर की विभिन्न कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। मेले में ई-रिक्शा, ई-ऑटो सहित ऑटोमोबाइल से जुड़े आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन में निर्माताओं और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही आमजन की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां लोगों ने ऑटो सेक्टर से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त कीं।
मेले के दौरान लकी कूपन के माध्यम से आगंतुकों को आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए।





