PoliticsUttar Pradesh

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आधुनिक भारत के महान शिल्पी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पं0 जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आधुनिक भारत के महान शिल्पी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पं0 जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला ने पं0 नेहरू को युगदृष्टा बताते हुए विश्व पटल पर भारत को नई ऊँचाइयों पर स्थापित करने, भारत की संस्कृति, सभ्यता और गंगा-जमुनी तहजीब एवं सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने तथा एक महान भारत की परिकल्पना की थी। पं0 नेहरू ने पंचशील सिद्धांत का प्रतिपादन कर भारत को एक संप्रभु राष्ट्र, लोकतंत्र को मजबूत बनाने, एकता-अखण्डता के साथ ही आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सामरिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने एवं विश्व शांति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज उसी का परिणाम है कि आज भारत सम्पूर्ण विश्व में हर क्षेत्र में अग्रसर है और नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम, ओंकारनाथ सिंह, रमेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र दीक्षित, विजय सक्सेना, के0डी0 शुक्ला, कृपा शंकर मिश्रा, मुन्ना लाल भारती, नदीम अहमद, डॉ0 आशीष दीक्षित, प्रभाकर मिश्रा, राजमणि शुक्ला सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button