प्रयागराज में सबसे बड़ा भारतीय सनातन संस्कृति का अलौकिक आयोजन

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह जी को पत्र लिखकर भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले विभिन्न देशों में निवास कर रहे प्रवासियों को महाकुम्भ-2025 में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रभावी पहल करने का अनुरोध किया है।
पर्यटन मंत्री ने श्री गजेन्द्र सिंह जी को 22 अक्टूबर, 2024 को प्रेषित पत्र में कहा है कि उ0प्र0 की पवित्र भूमि प्रयागराज में सबसे बड़ा भारतीय सनातन संस्कृति का अलौकिक आयोजन किया जा रहा है। महाकुम्भ 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुआंे को भारत की गौरवशाली संस्कृति, आदर्श मूल्यों से जोड़ा जाए।
श्री जयवीर सिंह ने आगे पत्र में लिखा है कि उ0प्र0 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या व श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली मथुरा व वृन्दावन व भगवान की शिव नगरी काशी, ऋषि मुनियों की तपोस्थली नैमिषारण्य एवं भगवान बुद्ध से जुड़े अनेक पवित्र स्थल मौजूद हैं, इसके साथ ही इको पर्यटन एडवेन्चर, टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क, अभ्यारण्य, मनोरम प्राकृतिक सम्पदा, पर्यटकों के लिए आकर्षण के केन्द्र हैं।
पर्यटन मंत्री ने केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने स्तर से विश्वभर में फैले भारतीय मूल के प्रवासियों को इस पवित्र महाआयोजन में शामिल होकर पुण्य अर्जित करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही भारत की सांस्कृतिक विविधिता एवं अध्यात्मिकता का दर्शन करें।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601