Health & Beauty

“अपने मन का ख्याल रखना उतना ही ज़रूरी है, जितना शरीर का”

वर्ल्ड हेल्थ डे पर ‘यादें’ की स्टारकास्ट का संदेश, मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जोर

मुंबई, अप्रैल 2026:
Sony SAB के नए शो यादें ने अपने प्रीमियर के साथ ही दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। 6 अप्रैल से प्रसारित हो रहा यह शो सोमवार से शनिवार रात 8 बजे ऑन-एयर हो रहा है और एक गहरी, भावनात्मक कहानी के जरिए सिर्फ मेडिकल ड्रामा ही नहीं, बल्कि रिश्तों और जीवन की जटिलताओं को भी उजागर करता है।

यह शो मशहूर इटालियन सीरीज़ DOC से रूपांतरित है। कहानी डॉ. देव मेहता (इक़बाल ख़ान), उनकी एक्स-वाइफ सृष्टि (गुलकी जोशी) और रेज़िडेंट डॉक्टर वाणी (सृष्टि सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन की चुनौतियों से जूझते हुए भावनात्मक संघर्षों का सामना करते हैं।

वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर शो की स्टारकास्ट ने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ जीवन का अर्थ केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी है। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर इस संतुलन को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि असल में शरीर, मन और भावनाएं एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी होती हैं।

इस मौके पर इक़बाल ख़ान ने कहा,
“डॉ. देव का किरदार निभाते हुए मुझे महसूस हुआ कि जिंदगी कितनी अनिश्चित हो सकती है। इसने मुझे सिखाया कि मुश्किल समय में अपने शरीर और मन का ख्याल रखना कितना जरूरी है। आराम करना आलस नहीं है, बल्कि खुद को फिर से समझने और संभालने का एक जरूरी हिस्सा है।”

वहीं गुलकी जोशी ने कहा,
“हम अक्सर थकने के बावजूद खुद को आगे बढ़ाते रहते हैं, लेकिन अपने शरीर और दिल की बात सुनना भी जरूरी है। खुद के लिए समय निकालना, हंसना, अच्छा खाना और जरूरत पड़ने पर खुद पर सख्त न होना ही असली वेलबीइंग है।”

सृष्टि सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा,
“खुद के साथ रोजमर्रा का व्यवहार बहुत मायने रखता है। पर्याप्त नींद, अपनों के साथ जुड़ाव और थोड़े सुकून के पल—ये सभी चीजें मिलकर हमारी सेहत को बेहतर बनाती हैं। खुद का ख्याल रखना स्वार्थ नहीं, बल्कि जरूरी है।”

शो ‘यादें’ अपने संवेदनशील विषय और मजबूत कहानी के माध्यम से दर्शकों को यह संदेश देता है कि जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दर्शक इस शो को हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button