राज्य महिला आयोग का बरेली में सम्मान समारोह, 514 महिला शक्तियों को किया गया सम्मान


राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बरेली में महिला सशक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 514 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया।स्मार्ट सिटी पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग अब केवल लखनऊ तक सीमित न रहकर ब्लॉक स्तर पर महिलाओं की समस्याएं सुनने का कार्य कर रहा है, जिससे पीड़ित महिलाओं को अब लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुश्री सोनाली मिश्रा, आई.पी.एस. ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह सम्मान समारोह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कार्य कर रही है

।कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. तनु जैन, सीईओ, कैन्ट ने कहा कि राज्य महिला आयोग का यह प्रयास महिलाओं के लिए निश्चित रूप से वरदान साबित होगा और इस आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ है।

वहीं उद्यमी रीता सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे उनमें ऊर्जा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे।सम्मान समारोह में प्रशासनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सोनाली मिश्रा, आई.पी.एस., डॉ. तनु जैन (सीईओ, कैन्ट), गायत्री पाण्डेय (उपनिदेशक, मत्स्य विभाग), रितुजा तिवारी (जिला कृषि अधिकारी), रश्मि शर्मा (भूमि संरक्षण अधिकारी), अनामिका अंकुर जैन (औषधि निरीक्षक), शिखा पाण्डेय (पूर्ति निरीक्षक), नीतू कनौजिया (जिला सूचना अधिकारी), परमेश्वरी (प्रभारी महिला थाना) शामिल रहीं।राजनीतिक क्षेत्र से रश्मि जायसवाल (चेयरमैन, बहेड़ी), प्रेमलता राठौर (चेयरमैन, नवाबगंज), आरती यादव (ब्लॉक प्रमुख, आलमपुर जाफराबाद), ब्रजेश कुमारी (बिथरी चैनपुर) को सम्मानित किया गया।

वहीं अन्य क्षेत्रों में खेल जगत से रिद्धी सिंह, विधि क्षेत्र से योगेश लोधी, पत्रकारिता से डॉ. वैसाली सिंह, वाहन प्रशिक्षण से आकांक्षा माथुर, साहित्य से डॉ. लवी सिंह (कवयित्री), समाज सेवा से अंकिता भाटिया एवं अर्चना पाठक (सोशल मीडिया) सहित महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग, बाल पुष्टाहार और पुलिस विभाग की कुल 514 महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मोनिका राणा (जिला प्रोबेशन अधिकारी), समाजसेवी निहाल सिंह, चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, डॉ. इशू पाठक, दीप्ती मिश्रा, संजय वर्मा एवं रंजन सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संतोष पाण्डेय एवं डॉ. नेहा यादव ने संयुक्त रूप से किया।





