जनपद भदोही के कुल 03 मार्गों के चालू कार्यों हेतु अवशेष धनराशि

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत मीरजापुर मण्डल में जनपद भदोही के स्वीकृत कुल 03 मार्गों के चालू कार्यों हेतु 02 करोड़ 30 लाख 76 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन 03 कार्यों में जनपद भदोही में केवलापुर सेमराध मार्ग हेतु रू0 64 लाख 24 हजार, जंगीगंज धनतुलसी मार्ग का अवशेष भाग हेतु रू0 66 लाख 22 हजार व गोपीगंज से ज्ञानपुर होते हुए सरपतहां मुख्यालय तक मार्ग का नवीनीकरण का कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 30 हजार (कुल रू0 02 करोड़ 30 लाख 76 हजार) की धनराशि अवमुक्त की गयी है।

जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च, 2025 तक कर लिया जाय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल, 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। कार्यों की वित्तीय/भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर सम्यक निरीक्षण/सत्यापन कर प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601