Sports

शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026 का जोशीला आगाज़, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान S.R. Group of Institutions परिसर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026” का शुभारंभ पूरे उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष एवं एमएलसी Pawan Singh Chauhan ने पक्षी एवं गुब्बारे उड़ाकर किया, जो खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और ऊंची उड़ान का प्रतीक बना।

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई और कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी निर्माण करते हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने का संदेश दिया गया।

“शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026” के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं एथलेटिक्स सहित अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन और ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा मैदान उत्साह का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन Piyush Singh Chauhan ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को विकसित करती हैं, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बनते हैं।

समारोह में वाइस चेयरपर्सन Sushmita Singh Chauhan, ब्राजील के पूर्व फुटबॉल कोच Fernando एवं Williams सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना ने यह सिद्ध कर दिया कि “शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का एक प्रभावी मंच है।

Related Articles

Back to top button