वर्तमान में सम्मान का सत्यार्थ- मगध गौरव सम्मान

दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र, आजमगढ़ के प्रमुख डॉ. अभिषेक कुमार, धाराधाम इंटरनेशनल, गोरखपुर एव टोरेंटो विश्वविद्यालय के मानद कुलपति डॉ. सौरभ पांडेय जी, गौरैया विहग फाउंडेशन, नालंदा के प्रमुख श्री राजीव पांडेय जी के सयुक्त संयोजन में दिनांक 30 नवम्बर एव 01 दिसम्बर- 2024 को बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल सनातन की तपोभूमि बौद्ध कि आत्मा कि परम यात्रा परमात्मा कि प्रमाणिकता कि प्रथम बौद्धभूमि दिगम्बर जैन के तीर्थ क्षेत्र नालंदा जनपद के राजगीर में मगध सम्मान का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में सम्मान हेतु चयन के लिए आए आठ सौ प्रविष्टियों में चयन समिति द्वारा मात्र 50 ऐसे व्यक्तियों का चुनाव किया गया जिन्होंने बिभिन्न क्षेत्रो में अपनी मेहनत लगन योग्यता से समय समाज को अपनी विशिष्टता कि तरफ आकर्षित करने को विवश किया है।

सम्मान समारोह दिगम्बर जैन के सरसवती भवन राजगीर में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के उत्कट विद्वान शिक्षाविद कुलपति डॉ संजय कुमार जी कि अध्यक्षता में एव इक्कीस कन्याओं को गोद लेकर उनकी शिक्षा दीक्षा परवरिश विवाह कि गुरुतर जिम्मेदारी उठाने वाले गुजरात सूरत के कस्टम विभाग भारत सरकार के कमिश्नर डॉ. डी. आर. रेवाला जी के मुख्य अतिथित्व, अयोध्या छोटी छावनी के संत सुधीर दास शास्त्री जी, उत्तर प्रदेश पाठ्यक्रम चयन समिति के सदस्य श्री एहसान
अहमद ,पर्यावरण के लिए समर्पित सत्यार्थ डॉ. मेहता नागेंद्र जी, पूर्वांचल कि गौरव सनातन अभिमान आठ वर्षीय साध्वी कथा वाचक बेटी साध्वी स्वेतिमा माधव प्रिया जी, महिलाओ के उत्थान शिक्षा सम्मान के लिए संघर्षरत महिला शक्ति समूह दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारी शक्ति कि शाश्वत सत्य मंजू कश्यप जी की विशिष्ट अतिथित्व में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
समारोह का शुभारंभ कि सरस्वती वंदना से एव अध्यक्ष तथा मुख्य विशिष्ट अतिथियो के सम्मान से हुआ तदुपरांत चयन समिति द्वारा अपनी दूरदृष्टि एव निर्धारित कठिन मापदंडों के आधार पर चयनित देश के बिभिन्न क्षेत्रो से चयनित बिभिन्न क्षेत्रो के उदयीमान उत्कृष्ट एव शिखर व्यक्तित्वों का सम्मान कुलपति श्री संजय कुमार जी डॉ. सौरभ पांडेय जी एव डॉ. डी. आर. रेवाला के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागी सम्माननार्थियो के सम्मान के उपरांत अध्यक्ष ,मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथियों द्वारा अपने ओजस्वी उद्बोधन से आयोजन
को सिंचित एव संवर्धित किया गया।।
कार्यक्रम कि विशेषता यह थी की वर्तमान समय मे जहां कड़ी मेहनत, संघर्ष कठिन परिश्रम लगन द्वारा राष्ट्र समय समाज के लिए बिभिन्न क्षेत्रो में शिखरतम अद्वितीय विशिष्टता रखने वाले उदयीमान एव स्थापित व्यक्तित्वों को अपनी पहचान के लिए सम्मान खरीदने को विवश होना पड़ता है ताकि उनकी मेहनत एव उपलब्धि समय समाज में जन जन तक पहुंचे एव उनके लिए उपयोगी प्रामाणिक सम्भव हो सके वर्तमान भौतिकता के समय मे दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र के संस्थापक ऊर्जावान नौजवान राष्ट्र समाज समय को समर्पित युवा उत्साह ऊर्जावान विद्वान डॉ. अभिषेक जी, धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक सन्त शौम्य विनम्र मानवता के आभूषण गौरव पूर्वांचल ही नही देश प्रेदेश के अभिमान डॉ सौरभ पांडेय जी एव गौरैया फाउंडेशन के संस्थापपक पर्यावरण के प्रति जागरूक पर्यावरण विद पराक्रम पुरुषार्थ के शाश्वत सत्य राजगीर कि विशिष्टता के विशिष्ट पहचान राजीव पांडेय जी के संयुक्त भगीरथ प्रयास का ही परिणाम चमक ऊंचाई उत्सव का साक्ष्य सत्य मगध सम्मान बना जिसमे
साहित्य,शिक्षा,कला,समाज सेवा, नारी शक्ति ,विज्ञान आदि विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसके लिए सम्मानार्थियो से कोई शुल्क या सहयोग लिए बिना उनके सम्मान व भोजन भ्रमण आदि कि नि:शुल्क व्यवस्था के साथ किया गया जो वर्तमान समय मे अनुकरणीय प्रेरक एव आदर्श प्रस्तुत करता है।
किसी भी आयोजन को सफल प्रेरक अनुकरणीय बनाने के लिए ऐसे व्यक्तियों का सहयोग होता है जो सम्पूर्ण कार्यक्रम कि छाया एव रीढ़ कि तरह होते है जिनके कठिन परिश्रम समर्पण से ही कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित होती है ।
आयोजनों का यह सत्य राजगीर के मगध सम्मान समारोह पर भी प्रभावी रहा राजीव पांडेय जी गढ़वा झारखंड एव चंदन कुमार सासाराम मगध गौरव सम्मान को सफलता के सोपान ऊँचाई तक पंहुचाने में अपना महत्वपूर्ण उपयोगी योगदान देकर आयोजन को सफलता प्रदान कराने में गुरुतर दायित्व का निर्वहन कार्य किया।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601