Government

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में मॅरिटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया

मुंबई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बॉम्बे एग्ज़ीबिशन सेंटर में आयोजित इंडिया मॅरिटाइम वीक 2025 के अंतर्गत मॅरिटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सतत् समुद्री राष्ट्र बनाने के लिए सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं और दृष्टिकोण को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत का समुद्री क्षेत्र न केवल देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, बल्कि वैश्विक व्यापार में भी अहम भूमिका निभाता है। मोदी ने ब्लू इकोनॉमी, बंदरगाह अवसंरचना, हरित तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि भारत समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल होने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘गति शक्ति योजना’ जैसी पहलों के माध्यम से बंदरगाहों और तटीय विकास को सशक्त करने की बात कही। इस अवसर पर देश-विदेश के समुद्री क्षेत्र से जुड़े प्रमुख उद्योगपति, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बॉम्बे एग्ज़ीबिशन सेंटर से किया गया, जहाँ समुद्री नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के संबोधन ने भारत के समुद्री क्षेत्र को नए युग की दिशा में अग्रसर करने का स्पष्ट संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button