PoliticsUttar Pradesh

फोनः-2238858,2238859 फै0-2239825उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीनेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊमीडिया विभाग

लखनऊ, 12 मई 2024।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 14 मई 2024 को अपरान्ह 12ः15 बजे जवाहर लाल नेहरू पी0जी0 कॉलेज जनपद महाराजगंज में लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी मौजूद रहेंगे।

तद्पश्चात अपरान्ह 2ः30 बजे श्री कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज जनपद गोरखपुर में लोकसभा क्षेत्र बांसगांव से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री सदल प्रसाद जी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश पाण्डेय जी भी मौजूद रहेंगे।

उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय जी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………..
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।

( डॉ0 सी0पी0 राय)
चेयरमैन
मो0- 9412254400

——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

फोनः-2238858,2238859 फै0-2239825
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ
मीडिया विभाग
  प्रकाशनार्थ

लखनऊ, 12 मई 2024।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी 14 मई 2024 को अपरान्ह 2ः30 बजे क्राफ्ट मेला मैदान जनपद झांसी में लोकसभा क्षेत्र झांसी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री प्रदीप जैन आदित्य के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय जी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………..
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।

( डॉ0 सी0पी0 राय)
चेयरमैन
मो0- 9412254400

——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

फोनः-2238858,2238859 फै0-2239825
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ
मीडिया विभाग
   प्रकाशनार्थ

लखनऊ, 12 मई 2024।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 13 मई  2024 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनपद श्रावस्ती में इंडिया गठबंधन दल की समन्वय बैठक को सम्बोधित करेंगे साथ ही कांग्रेस के न्याय पत्र को घर-घर तक तक वितरण कार्यक्रम का प्रारंभ करेंगे।

तद्पश्चात अपरान्ह 12ः50 बजे ग्राम खुराना थाना देहात कोतवाली जनपद गोण्डा में लोकसभा क्षेत्र गोंडा एवं लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज की बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद अपरान्ह 2ः50  बजे रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री राहुल गांधी जी के पक्ष में आयोजित जनसम्पर्क कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चयेरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय जी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………..
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।

( डॉ0 सी0पी0 राय)
चेयरमैन
मो0- 9412254400

——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

  फोनः-2238858,2238859 फै0-2239825
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ
मीडिया विभाग

   प्रकाशनार्थ

लखनऊ, 12 मई 2024।

आज बाराबंकी से इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने जनसभा को संबोधित किया।

तनुज पुनिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव हमारे और आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वह लोग है जो संविधान को बदलना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान को बचाना चाहती है। आज बाराबंकी में उमड़ी जनसैलाब यह बता रही है कि जो संविधान बदलने निकले है, देश की जनता उन्हें ही बदलने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में युवाओं के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ किया गया है। पूरे प्रदेश समेत देश भर में पेपर लीक के अलावा इन्होंने एक ऐसी योजना लाई है, जिसके साथ देश का नौजवान 4 साल में रिटायर हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अगर अपने ड्यूटी के दौरान कोई नौजवान शहीद होता है तो उसे शहीद का दर्जा भी नहीं दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि बाराबंकी के इस जनसभा में उपस्थित भीड़ ये बताने के लिए काफी है कि संविधान विरोधी बीजेपी की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है, हर तरफ हाहाकार मचा है लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश भर में इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी वर्ग समेत युवा छात्र महिलाएं किसान इंडिया गठबंधन के साथ हैं। पूरे देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है, इसीलिए बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी बौखलाहट में आम जन को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन का संकल्प है कि इस देश के सभी वर्ग गरीब किसान नौजवान छात्र महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिले। भाजपा की सरकार में केन्द्र में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा बेरोजगारी को दूर करने की योजनाएं नहीं लाती बल्कि आपकी उम्मीदों को तोड़ने वाली योजनाएं लाती है। भाजपा की जितनी भी योजनाएं हैं, सब बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए हैं।

आगे उन्होंने कहा कि पूरे देश भर के किसान परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए उनके कर्ज माफ कर रहे हैं। यह पैसा देश की आम जनता का पैसा था, जिसे मोदी देश के उद्योगपतियों पर खर्च कर रहे हैं।

इस दौरान समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री फरीद महफूज़ किदवई, कांग्रेस से उम्मीदवार तनुज पुनिया के इलावा वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने जनसभा को संबोधित किया।

सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………..
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।

( डॉ0 सी0पी0 राय )
चेयरमैन
मो0- 9412254400

——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

फोनः-2238858,2238859 फै0-2239825
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ
मीडिया विभाग

 प्रकाशनार्थ

आपसी सौहार्द भाई चारा और जनता का सम्मान मैने सीखा अमेठी परिवार से -के एल शर्मा
लखनऊ, 12 मई 2024।

अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा जी ने आज संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज मिश्रौली, बहादुरपुर, कासिमपुर, तिलोई के सेमरौता, सिंह पुर के कुकहारामपुर, इन्हेंना, ऊंचगांव, बाजार शुक्ल, पाली, जैनबगंज किशनी देवकली, थैंरी रानीगंज, कोछित, नारा, अढ़न पुर, गजनपुर, दुवारिया, दादरा, पूरब विसारा चौराहा पर नुक्कड़ सभाएं कि जहां पर उनका स्वागत हुआ कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था।

अमेठी ने आदर्शवादी राजनीतिज्ञ दिए लेकिन पिछले पांच साल में जनता को प्रताड़ित और अपमानित किया गया। अमेठी की जनता ने स्व.राजा रुद्र प्रताप सिंह,स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक गुरु प्रसाद सिंह,गिरिराज सिंह,रामसेवक धोबी, हाजी वसीम, नूर मुहम्मद, शिवबालक पासी, राजपति देवी, यमुना मिश्रा, जैसे नेता पैदा किए जिन्होंने दिलों को जोड़ने, समाज में भाईचारा बनाए रखने के आदर्शवादी सिद्धांत दिए।

उन्होंने कहा कि अन्य विचार धारा के प्रतिनिधित्व करने वाले भी अमेठी को प्यार – सम्मान दिया।जिस तरह से पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी,संजय गांधी,राजीव गांधी जी ने अमेठी की जनता के साथ सच्चाई और ईमानदारी का रिश्ता कायम किया उसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि लेकिन पिछले पांच सालों में जिस तरह से अमेठी की जनता को अपमानित किया गया।पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों को प्रताड़ित किया गया,गरीब लोगों को अपमानित किया गया वह न  केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि हमारे लिए असहनीय भी था। मुझे तो गांधी परिवार से दिलों को जोड़ने, सभी वर्गों का सम्मान करने, जनता के साथ सच बोलने, उनके दुःख दर्द में साथ खड़े होने की शिक्षा दी गई।लेकिन जब में यहां पर अहंकारी सत्ता के दुर्व्यवहार की घटनाएं देखता था तो बहुत दुख होता था।यह उद्गार इंडिया गठबंधन के अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने आज अपने संबोधन में कहे।

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने तो आदर्शवादी राजनीति के उदाहरण देश को दिए हैं।देश के लिए, देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बान हो जाने वाले इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे शहीद हीरे दिए हैं जिनपर अमेठी की जनता को गर्व है ।किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सत्तारूढ़ अहंकारी लोगों ने सिर्फ अमेठी की जनता का ही अपमान नहीं किया बल्कि जिन नेताओं ने हमें विरासत में आदर्शवादी सिद्धांत दिए यह उनका भी अपमान है।अब अमेठी की जनता इस अपमान का बदला लेगी ताकि दिलों को जोड़ने वाली राजनीति की फिर से शुरुआत हो सके। शर्मा ने कहा कि आज देश में आमजन से संबंधित मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है।

जनता महंगाई,बेरोजगारी,आदि अहम विषयों पर कहीं सवाल न पूछ ले और आक्रोश में सत्ता के खिलाफ वोट न कर दे। इसे रोकने के लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।लेकिन देश की जनता अब समझ चुकी है। भाजपा के झूठ के जंजाल में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेठी में भाईचारा बना रहे। ज्वलंत समस्याओं का निपटारा हो। बिना किसी भेदभाव के अमेठी विकास के रास्ते पर दौड़े यही मेरा ध्येय होगा।

सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
……………………………………..
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।

( प्रियंका गुप्ता)
प्रवक्ता
मो0- 9044259233

Related Articles

Back to top button