State NewsUttar Pradesh

वैलेंटाइन के मौसम में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में ‘फैबुलस फरवरी’ का जश्न

₹11,999 की खरीदारी पर निश्चित उपहार, 9 से 27 फरवरी तक चलेगा विशेष शॉपिंग फेस्टिवल

बरेली | शहर समाचार

फ़रवरी का महीना प्रेम, दोस्ती और रिश्तों के जश्न का प्रतीक माना जाता है। वैलेंटाइन के इस खास मौसम में जब लोग अपने जज़्बात को तोहफों के ज़रिये व्यक्त करते हैं, ऐसे में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, बरेली शहरवासियों के लिए एक खास शॉपिंग फेस्टिवल ‘फैबुलस फरवरी’ लेकर आया है। यह विशेष शॉपिंग उत्सव 9 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आकर्षक ऑफर्स और सरप्राइज़ ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे हैं।

‘फैबुलस फरवरी’ के तहत मॉल में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ₹11,999 की खरीदारी पर निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, एक भाग्यशाली ग्राहक को मशहूर ब्रांड सफारी की ओर से ₹5,000 का गिफ्ट वाउचर जीतने का अवसर भी मिलेगा। यह पहल न सिर्फ खरीदारी को लाभदायक बना रही है, बल्कि वैलेंटाइन के जश्न में रोमांच भी जोड़ रही है।

इस शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कई नामी ब्रांड्स की मौजूदगी ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन विकल्प उपलब्ध करा रही है। मॉल में लाइफ़स्टाइल, ज़ूडियो, ट्रेंड्स, पैंटालून्स, मैक्स, स्मार्ट बाज़ार जैसे प्रमुख स्टोर्स के साथ-साथ ऐलन सॉली, कलरप्लस, कैसियो, मोहनलाल संस, ममा अर्थ, कामा आयुर्वेद, रेव्लॉन, रेमंड, लुई फ़िलिप, बीबा, वीआईपी, बाटा, नायका, शुगर, मैडम और रैंगलर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

इस अवसर पर फ़ीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा कि “फैबुलस फरवरी का उद्देश्य केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वैलेंटाइन के इस खास समय में लोगों को अपने प्रियजनों के और करीब लाने का अनुभव देना है। सही तोहफा, सही माहौल और सही मौका—इन तीनों का संगम इस शॉपिंग फेस्टिवल में देखने को मिल रहा है।”

प्रेम को समर्पित इस महीने में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल की यह पहल यह संदेश देती है कि वैलेंटाइन केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि पूरे महीने मनाया जाने वाला एहसास है, जहां हर रिश्ता, हर मुस्कान और हर तोहफा खास बन जाता है।

उल्लेखनीय है कि फैबुलस फरवरी शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान फीनिक्स यूनाइटेड मॉल सोमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहेगा, जहां खरीदारी के साथ-साथ जश्न और खास सरप्राइज़ भी इंतज़ार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button