संयुक्त परिषद में कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत हुए निरंजन कुमार श्रीवास्तव

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने आज संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए डिप्लोमा चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त परिषद में कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी संयुक्त परिषद की महामंत्री अरूणा शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में लखनऊ में दिया है।उन्होंने अवगत कराया है कि निरंजन कुमार श्रीवास्तव को कार्य. अध्यक्ष मनोनीत करते हुए संयुक्त परिषद की जनपद शाखाओं के गठन की जिम्मेदारी दी गई है। यह मनोनयन संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के बाद लिया गया है।जनपद शाखाओं के गठन में निरंजन कुमार श्रीवास्तव संयुक्त परिषद के मंडलों के अध्यक्ष एवं मंत्री का मार्ग दर्शन करेंगे। जनपद शाखाओं के गठन का कार्य 15 जनवरी तक पूरा किए जाने का उत्तर दायित्व कार्य. अध्यक्ष एवं संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे को दिया गया है। इस कार्य में यह दोनों।पदाधिकारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी का मार्ग दर्शन प्राप्त करते रहेंगे। अरुणा शुक्ला ने बताया है कि संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी को संशोधित करते हुए इसका आकर छोटा किया गया है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि सक्रिय कर्मचारियों को मुख्य धारा से जोड़ा गया है। संयुक्त परिषद की गोरखपुर शाखा को भंग करते हुए लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अमरनाथ यादव को गोरखपुर शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601