Delhi - NCRReligious

Navratri 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन ‘आयुष्मान’ योग समेत बन रहे हैं ये 5 संयोग, प्राप्त होगा मां का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्लभ आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण 18 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक है। इस योग में माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। साथ ही शुभ काम भी किए जा सकते हैं। आयुष्मान योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास रखा जाता है। इस दिन साधक का मन मणिपुर में अवस्थित रहता है। मां की महिमा निराली है। भक्तों का उद्धार करती हैं और दुष्टों का संहार करती हैं। उनकी कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्लभ आयुष्मान योग समेत 5 शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, योग और शुभ मुहूर्त जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि 18 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक है। इसके पश्चात, चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। इस प्रकार 17 अक्टूबर को दिन भर तृतीया तिथि है।

प्रीति योग

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्लभ प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक है। इस योग में माता रानी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और आय में वृद्धि होती है।

आयुष्मान योग

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्लभ आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण 18 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक है। इस योग में माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। साथ ही शुभ काम भी किए जा सकते हैं। आयुष्मान योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button
Event Services