Uttar Pradesh

गोरखपुर के घरों पर नगर निगम लगाएगा Barcode Scanner, जानिए कूड़ा उठाने के लिए क्या है नया प्लान

गोरखपुर नगर निगम ने बारकोड स्कैन के जरिए की नई शुरुआत की जा रही है। इसके जरिए घरों से कूड़ा उठाने के लिए निगम चालक बारकोड को करेंगे स्कैन करेंगे। फिर कंट्रोल रूम में घर से कूड़ा उठाए जाने की जानकारी पहुंच जाएगी। नई सुविधा की शुरूआत सीएम योगी कर सकते हैं।

गोरखपुर: गोरखपुर नगर निगम सफाई को लेकर लगातार नई तरकीबें अपना रहा है। अब तक सिर्फ फोन में ही बारकोड का इस्तेमाल होता था लेकिन इस बार नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए घरों पर बारकोड का इस्तेमाल करने जा रहा है। घरों पर लगे बारकोड को कूड़ा उठाने के बाद निगम चालक स्कैन करेंगे फिर नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में इसका मैसेज आ जाएगा। अब इस नई तकनीकी आ जाने के कारण निगम चालक अपनी मनमानी भी नहीं कर सकेंगे।

गोरखपुर नगर निगम बारकोड लगाने की नई शुरुआत गोरखपुर के राप्ती नगर और विकास नगर के वार्ड से करेगा। जहां हर घर पर बारकोड लगाए जाएंगे वही नागरिकों के मोबाइल नंबर पर नगर निगम फोन कर कूड़ा उठाने की जानकारी भी लेगा इस अभियान की शुरुआत 27 मार्च से की जाएगी। राप्तीनगर और विकास नगर के हर घर पर बारकोड लगाकर कूड़ा उठाने की शुरुआत की जाएगी।

वाहन चालकों पर ग्लोबल पोजीशन की होगी नजर

कूड़ा उठाने के लिए वाहन चालकों पर भी नजर रखा जाएगा। वाहनों पर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम जीपीएस के जरिए उनको ट्रैक किया जाएगा। कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर इस पर ध्यान रखेंगे वाहन पहुंचने में देर होने पर चालकों को फोन किया जाएगा। अगर चालक निर्धारित रूट पर नहीं पहुंचेगा तो उससे कारण पूछा जाएगा अगर लापरवाही पाई गई तो वाहन चालक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी कर सकते हैं उद्घाटन

गोरखपुर नगर निगम इसकी शुरुआत 2 वोटों से करेगा। जहां पर कुल 5225 घरों को चिन्हित किया गया है। जिसमें राप्ति नगर में 3225 और विकास नगर में 2000 घरों को शामिल किया गया। वही कूड़ा उठाने के लिए 15 कलस्टर बनाए गए हैं। कूड़ा उठाने के इस नई शुरुआत के अभियान को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसको लेकर नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। वही नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कूड़ा उठाने की व्यवस्था को हाईटेक करने के लिए हर घर बार कोड लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services