मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 11–12 फरवरी को


श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में जुटेंगी राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ
लखनऊ, 10 फरवरी 2026।
श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में 11 एवं 12 फरवरी 2026 को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय ड्राइव में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी।
प्लेसमेंट ड्राइव में बैंकिंग, बीमा, रिटेल, फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग एवं सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियाँ शामिल होंगी। प्रमुख कंपनियों में बंधन बैंक, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस, लुलु मॉल, पॉलिसीघर, नेटऐंबिट सहित अन्य नामी संस्थान भाग लेंगे।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अंतिम वर्ष एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे उद्योग विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद कर सकें और अपनी योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन तथा पर्सनल इंटरव्यू जैसे चरण शामिल रहेंगे।
प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन के लिए संस्थान द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मीडिया संपर्क:
प्रो. विवेक मिश्रा, डीन
श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ
मो.: 8795111171




