Politics

17 महीने तक तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़े मनीष सिसोदिया : डॉ. सुशील गुप्ता

Manish Sisodia fought against the dictatorial government for 17 months: Dr. Sushil Gupta

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विनेश फोगाट के समर्थन में सड़कों पर उतरे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर जिले में विनेश फोगाट के समर्थन में एकजुटता दिखाई। वहीं गुरुग्राम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विनेश फोगाट का समर्थन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि विनेश फोगाट को बड़ी साजिश करके देश के लिए गोल्ड जीतने से रोक दिया गया है। ये साजिश दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुई और पेरिस ओलंपिक तक जा पहुंची। विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीत कर पूरी दुनिया को दिखा दिया था कि भारत गोल्ड मेडल जीत रहा है। परंतु अपनी ही धरती के लोगों ने साजिश करके उनको गोल्ड मेडल लाने से रोक दिया। पूरे देश में आम आदमी विनेश फोगाट के समर्थन में खड़ा है और षड्यंत्र के पर्दाफास की मांग कर रहा है। आम आदमी मांग कर रहा है कि हरियाणा सरकार विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल के बराबर सुविधा दे।

उन्होंने कहा कि सिल्वर मेडल देने का फैसला तो शायद इंटरनेशन कोर्ट भी दे दे। विनेश के साथ जो साजिश रची गई उसके लिए तो बीजेपी लड़ाई नहीं लड़ पाई। कम से कम देश में तो विनेश फोगाट को सम्मान दें। बीजेपी को अपने देश और प्रदेश की बेटियों से इतनी नफरत क्यों है? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विनेश फोगाट के साथ पूरा देश और पूरा विपक्ष दुखी है लेकिन बीजेपी दुखी नहीं है। आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन काम करती है। जब विनेश के साथ ये घटना हुई तो पंजाब के मुख्यमंत्री सबसे पहले उनके घर पर पहुंचे। आम आदमी पार्टी देश के खिलाड़ियों, पहलवानों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के साथ खड़ी है।

उन्होंने मनीष सिसोदिया की जमानत पर कहा कि हम माननीय सुप्रीम का धन्यवाद करते हैं। पूरे देश के लोगों में उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी देश में अच्छी राजनीति और बदलाव के खिलाफ जो साजिश कर रही थी, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती थी, आज वह साजिश एक्सपोज हो चुकी है। बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल भी बाहर होंगे। बदलाव की क्रांति अब पूरी तेजी से देश में फैलेगी। एक-एक कार्यकर्ता में उत्साह है। सच्चाई की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी की विचारधारा का एक मजबूत स्तंभ हैं। पूरे देश में उनको शिक्षा क्रांति के लिए जाना जाता है। आने वाले समय में देश की राजनीति में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। वह पूरे देश के लिए उदाहरण बनेंगे। एक मजबूत व्यक्ति ने इस फर्जी साजिश का सामना 17 महीने तक किया। उनको तोड़ने का हर संभव प्रयास हुआ। क्रांतिकारी जिस तरह अंग्रेजों से लड़े थे वैसे ही मनीष सिसोदिया तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़े।

उन्होंने कहा कि ईडी से जमानत मिले तो सीबीआई गिरफ्तार कर लेती थी। सीबीआई में जमानत मिले तो ईडी। सुप्रीम कोर्ट ने उसको समझ के निर्णय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई दोनों को मिलाकर रेगुलर बेल दी है। अदालत भी समझ रही है कि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। किसी केस की जांच करना इनका मकसद नहीं है। यह पूरा खेल बीजेपी के दफ्तर में बनाया गया एक फर्जी डॉक्यूमेंट है। आज तानाशाही के मुंह पर तमाचा लगा है। शिक्षा क्रांति अब पूरे देश में फैलेगी।

Related Articles

Back to top button