देश में महाशिवरात्रि की धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही, यह विकसित भारत के संकल्प को और सुदृढ़ करे। उन्होंने अपने संदेश के अंत में “हर-हर महादेव” का जयघोष भी किया।
शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। भक्तजन भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। सुबह से ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए, और विधिवत पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी है। चारों ओर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंज रहे हैं।
महाशिवरात्रि स्नान में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या
महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व की शुरुआत बुधवार को भोर से ही हो गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। प्रशासन के अनुसार, सुबह छह बजे तक 41 लाख से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं और संतों का स्वागत करते हुए कहा कि महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच यह पर्व आस्था और भक्ति की अद्भुत अनुभूति करवा रहा है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601