Uttar Pradesh

लखनऊ में ‘IGNITE – न्यू ईयर बैश 2026’ का भव्य आयोजन, जनेश्वर मिश्र पार्क बनेगा जश्न का केंद्र

लखनऊ | दिसंबर
नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर राजधानी लखनऊ में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में IGNITE – न्यू ईयर बैश 2026 का भव्य आयोजन 31 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से रात 12:30 बजे तक आयोजित होगा और इसे लखनऊ के अब तक के सबसे बड़े न्यू ईयर सेलिब्रेशन में से एक माना जा रहा है।

यह आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क, गेट नंबर-5, गोमती नगर, लखनऊ में होगा। आयोजकों के अनुसार, IGNITE 2026 को लखनऊ की आधिकारिक न्यू ईयर परंपरा के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो संगीत, रोशनी, संस्कृति और भावनाओं का भव्य संगम होगा।

कार्यक्रम में दर्शकों के लिए कई खास आकर्षण रखे गए हैं। इनमें देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय डीजे, नियोन जंगल पार्टी, एम्बर लाउंज (बोनफायर एरिया) जहां लाइव एकॉस्टिक परफॉर्मेंस और प्रीमियम फूड की व्यवस्था होगी, प्रमुख हैं। इसके अलावा काउंटडाउन के समय लेजर, लाइट और स्काई फायर शो, इग्नाइट बाजार में स्थानीय ब्रांड्स के फूड स्टॉल, मैक्सिकन फायर शो और कृत्रिम बर्फबारी भी इस आयोजन का हिस्सा होंगी।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अर्ली बर्ड टिकट भी उपलब्ध कराए गए हैं। सिंगल एंट्री टिकट की कीमत ₹699 जबकि कपल एंट्री टिकट ₹1199 रखी गई है। युवाओं और परिवारों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

IGNITE – न्यू ईयर बैश 2026 लखनऊवासियों के लिए नए साल का स्वागत करने का एक यादगार और भव्य मंच बनने जा रहा है, जहां संगीत, रोशनी और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button