SocialUttar Pradesh

जनेश्वर मिश्र पार्क कला महोत्सव

  • रेपर्टवा फेस्टिवल के दूसरे दिन गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में कला महोत्सव का आगाज दोपहर 3 बजे। शब्द मंच पर अजहर इकबाल शेर-ओ-शायरी करेंगे। 3:30 बजे ईशिता चतुर्वेदी म्यूजिकल स्टोरीटेलिंग करेंगी। शाम 5 बजे माहौल कॉमेडी मंच पर स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव कपूर महफिल में ठहाके लगवाएंगे। शाम 6 बजे फिरोज अब्बास खान निर्देशित हिंद 1957 नाटक का मंचन होगा। रात 8 बजे दक्षिण भारत की ताइकुडम ब्रिज की धमाकेदार परफॉर्मेंस होगी।
  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन राजकीय पॉलीटेक्निक बीकेटी परिसर में सुबह 10 बजे।
  • दिव्यांग महागठबंधन की ओर से मुख्य सेविका, लेखपाल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए राजभवन पर प्रदर्शन सुबह 10 बजे।
  • भातखंडे संस्कृति विवि की ओर से भातखंडे संगीत उत्सव का आयोजन कैसरबाग स्थित विश्वविद्यालय परिसर में शाम 5 बजे।
  • जीवन सनशाइन स्कूल की ओर से इंटर स्टेट स्कूल प्रतियोगिता वर्धन खंड गोमतीनगर विस्तार में सुबह 9 बजे।
  • श्रीराम की प्रत्यंचा नाटक का मंचन ओमेक्स परिसर गोमती नगर विस्तार शाम 6:30 बजे।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 9 बजे।

  • • संस्कृति विभाग की ओर से प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी में सुबह 11 बजे।
  • पंख पोर्टल कॅरिअर गाइडेंस मेला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरही जियामऊ में सुबह 11:30 बजे।
  • महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की ओर से एनईपी महोत्सव विराट खंड गोमती नगर में सुबह 10 बजे।
  • लखनऊ साड़ी क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय साड़ी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन एमबी क्लब महात्मा गांधी मार्ग दोपहर 1 बजे।
  • राजकीय महिला महाविद्यालय राजाजीपुरम की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की शताब्दी जयंती समारोह सुबह 11 बजे।

■ उत्तर रेलवे की ओर से मॉकड्रिल डिविजनल ऑपरेशनल ट्रेनिंग सेफ्टी कैंप मवैया सुबह 11 बजे।

  • ऑल इंडिया पयामे इंसानियत की ओर से नदवा के छात्रों का रक्तदान शिविर बलरामपुर अस्पताल में सुबह 9:30 बजे।

सिंधी प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल

  • मल्टी एक्टिविटी सेंटर में शाम 5:30 बजे। • अखिल भारतीय विद्युत परिषद टेबल टेनिस प्रतियोगिता विजयंत खंड मिनी

स्टेडियम में सुबह 10 बजे। • पंडित राम औतार मिश्रा मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रभानु गुप्त मैदान में दोपहर दो बजे।

Related Articles

Back to top button