ReligiousSocialUttar Pradesh
करवाचौथ का व्रत बन्दीगृहों में पारम्परिक रूप से आयोजित करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा0 बबीता सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित महिला बंदीगृहों में आवासित महिलाओं के अधिकारों के वंचन से निवारण हेतु 20 अक्टूबर, 2024 को पड़ने वाले करवाचौथ के व्रत को उनके पतियों की उपस्थिति में मनाये जाने के निर्देश दिये है।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनपदों में स्थित महिला बंदीगृहों की पात्र महिलाओं के पतियों को तथा बंदीगृह में निरूद्ध बंदियों की पत्नियों को कारागार में बुलाकर करवाचौथ का व्रत पारम्परिक रूप से मनाये जाने हेतु प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों एवं संबंधित जनपद के संबंधित अधिकारियों हेतु निर्देश जारी कर दिये हैं।




