अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता: 5 जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 5 जून को एक और भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11:25 से 11:40 बजे के बीच होगी, जिसमें राम दरबार समेत कुल 8 मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। यह समारोह गंगा दशहरा के पावन दिन अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा, जिससे इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाएगा।
इसके अलावा चंपत राय ने बताया कि इस अनुष्ठान की तैयारियां 3 जून से शुरू हो जाएंगी, और 4 जून को अधिवास पालकी यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इस यात्रा में संत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा सदस्य शामिल होंगे।
यह आयोजन श्रीराम मंदिर निर्माण प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जो भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और ऐतिहासिक अवसर होगा।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601