Uncategorized

मेजबान उत्तर प्रदेश 23 स्वर्ण के साथ ओवरऑल विजेता

Host Uttar Pradesh overall winner with 23 golds

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2024 में अपनी तकनीक और फाइटिंग स्किल से दबदबा बनाते हुए सर्वाधिक 23 स्वर्ण के साथ ओवरऑल विजेता होने का गौरव हासिल किया।

वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड उपविजेता रही जबकि गोवा को तीसरा स्थान मिला। 

इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम 23 स्वर्ण, 15 रजत, 18 कांस्य सहित 56 पदक के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं उत्तराखंड 14 स्वर्ण, 12 रजत, 10 कांस्य सहित 36 कांस्य के साथ दूसरे एवं गोवा  8 स्वर्ण, 9 रजत, 10 कांस्य सहित 27 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समरोह में मुख्य अतिथि डा.डीके सिंह (आर्थोपेडिक सर्जन) व अति विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश (जिला जज, अयोध्या) ने पुरस्कार वितरित किए।

आज समारोह में विशिष्ट अतिथि गण डा.अखिलेश सिंह (पीआरओ, सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह),  संजय बंसल (समाजसेवी), अनुराग मिश्रा अन्नू (पार्षद, चौक काली जी बाजार वार्ड), प्रवीण गर्ग (सीईओ, उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन),  केबी पंत (सचिव, सेवात एसोसिएशन ऑफ यूपी) ने भी पदक विजेताओं का उत्साहवर्द्धन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने की। अंत में कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस अवसर पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष  कुमार, बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव कमल जोशी व अन्य मौजूद थे।


दूसरे दिन के परिणाम :

बालिका 14-15 वर्ष कुमिते (54 किग्रा से कम):- यशवी सोलंकी (उत्तराखंड), रजत : सृष्टि गुप्ता (उत्तर प्रदेश), कांस्य : अलंकृता तिवारी (पंजाब) व शीतल सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
बालिका 14-15 वर्ष व्यक्तिगत काता:- स्वर्ण : अंजली वर्मा (उत्तर प्रदेश), रजत : सुषमा शुक्ला (उत्तर प्रदेश)
बालक 14-15 वर्ष कुमिते (45 किग्रा से कम):- स्वर्ण : रौनक (उत्तराखंड), रजत : तेजस कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश), आयुष कुमार (गोवा)
बालक 14-15 वर्ष कुमिते (70 किग्रा से कम):- स्वर्ण : रजत तिवारी (उत्तराखंड), रजत : शिवाजी (उत्तर प्रदेश), कांस्य : विशाल (गोवा) व मोहित शर्मा (पंजाब)
बालक 16-17 वर्ष कुमिते (76 किग्रा से कम):- स्वर्ण : नावेद अंसारी (उत्तर प्रदेश), रजत : विवेक यादव (उत्तर प्रदेश)
महिला सीनियर कुमिते (68 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अंशु गौतम (उत्तराखंड), रजत : अनुभा पटेल (उत्तर प्रदेश), कांस्य : प्रतिभा (उत्तर प्रदेश पुलिस)
बालिका 13 वर्ष कुमिते (45 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अंशिका रावत (उत्तर प्रदेश), रजत : आद्या (गोवा), कांस्य : कनिष्का (उत्तर प्रदेश)
बालक  14-15 वर्ष कुमिते (57 किग्रा):- स्वर्ण : सूरज कुमार (गोवा), रजत : दीपांशु (उत्तराखंड), कांस्य : रौनक त्रिपाठी (मध्य प्रदेश) व अभिनव (उत्तर प्रदेश)
बालक 13 वर्ष कुमिते (55 किग्रा से कम):- स्वर्ण : वेदांत मिश्रा (उत्तर प्रदेश), रजत : आदित्य रावत (उत्तर प्रदेश)
बालिका 13 वर्ष कुमिते (35 किग्रा से कम):- स्वर्ण : रत्नम मौर्या (उत्तराखंड), रजत : महिका सिंह (उत्तर प्रदेश), कांस्य : वर्तिका (गोवा) व सौम्या पटेल (उत्तर प्रदेश)
बालक 12 वर्ष कुमिते (40 किग्रा से कम):- स्वर्ण : समर्थ प्रताप (उत्तर प्रदेश), रजत : अंश यादव (उत्तराखंड), कांस्य : आद्यान शुक्ला (उत्तर प्रदेश)
बालिका 14-15 वर्ष कुमिते (47 किग्रा से कम):- स्वर्ण : खुशी (उत्तराखंड), रजत : आयुषी (उत्तर प्रदेश), कांस्य :  जया (गोवा) व अंशिका सिंह (उत्तर प्रदेश)
बालिका 10 वर्ष कुमिते (40 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अर्पिता (उत्तराखंड), रजत : आरोही (उत्तर प्रदेश), कांस्य : प्रकृति (उत्तर प्रदेश)
बालक 9 वर्ष कुमिते (35 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अखंड (उत्तर प्रदेश), रजत : उमर वासिम (उत्तर प्रदेश), कांस्य : निहित सिंघल व निखिल वर्मा (उत्तर प्रदेश)
बालिका 9 वर्ष कुमिते (25 किग्रा से कम):- स्वर्ण : नव्या (उत्तर प्रदेश), रजत : पूर्वी शुक्ला (उत्तर प्रदेश), कांस्य : शांभवी यादव (उत्तर प्रदेश)
बालक 14-15 वर्ष कुमिते (63 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अनीश गायकवाड़ (गोवा), रजत : मोहम्मद जायन (उत्तर प्रदेश)
बालक 14 वर्ष काता:- स्वर्ण : सुयश (उत्तराखंड), रजत : आदित्य (उत्तर प्रदेश), कांस्य : गगन कुमार (उत्तर प्रदेश)
बालक 11 वर्ष काता:- स्वर्ण : तनीष पटेल (उत्तर प्रदेश), रजत: एकाक्ष सिंह (उत्तर प्रदेश), कांस्य: आयुष उपाध्याय (दिल्ली) व आरव मिश्रा (उत्तर प्रदेश)
बालक 10 वर्ष कुमिते (40 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण : गुरसहज पाल (पंजाब), रजत : आरव (उत्तर प्रदेश), कांस्य : रविकांत (उत्तर प्रदेश) व मानविक सिंह (उत्तर प्रदेश)।

Related Articles

Back to top button