Entertainment
सलमान खान-फिल्म ‘राधे’ -सीक्वल को लेकर खोला राज़


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे’ इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई है. सलमान खान हमेशा अपने फैन्स को किया हुआ वादा निभाने में कभी पीछे नहीं रहते. इसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने देश के कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में होने के बावजूद अपनी फिल्म ‘राधे : यॉर मॉस्टवॉन्टेड भाई को ईद पर रिलीज करने का फैसला किया है.
सीक्वल की थ्योरी पर जवाब देते हुए सलमान ने कहा, “वो जो एक डायलॉग है कमिटमेंट वाला, बस वहीं तक है सिमिलैरिटी”। हालांकि उन्होने ये ज़रूर इशारा किया कि आने वाले समय में हो सकता है उनके फैंस ‘राधे’ का सीक्वल स्क्रीन पर देख सकें।
इस तरफ इशारा करते हुए सलमान ने कहा, “अगर जनता को पसंद आती है तो ‘राधे’ का सीक्वल बन सकता है”। साथ ही उन्होने यह भी साफ किया कि ‘वांटेड’ का कभी सीक्वल नहीं बनेगा।





