PoliticsUttar Pradesh

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी, द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्वश्री हंसराज यादव (पूर्व प्रधान प्रत्याशी), डा0 हरीशचन्द्र यादव, रामकेश यादव, रामलखन यादव, श्रीमती तारा यादव, किशन कुमार, सोनू कुमार, आेंमकार कुशवाहा, वेद प्रकाश, राम लखन, विजय कुमार, अशोक कुमार आदि ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (प्रभारी प्रशासन) श्री दिनेश कुमार सिंह जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सिंह जी ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Related Articles

Back to top button
Event Services