Politics

NEET-UG  2024 के परिणामों में अनियमितताओं के चलते पूरे देश के युवाओं में असंतोष फैल गया है

NEET-UG  2024 के परिणामों में अनियमितताओं के चलते पूरे देश के युवाओं में असंतोष फैल गया है। भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक की बीमारी अब केन्द्र तक जा पहुंची है। भाजपा सरकारों की युवाओं के प्रति बढ़ती संवेदनहीनता से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

NEET 2024 के परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे केा उठाती रही है। कल दिनांक 20 जून को जननायक श्री राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर इस पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया था। आज पूरे देश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

 इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर तथा राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस बल द्वारा कांग्रेसजनों को बैरिकेड लगाकर बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई जिसमें कई कांग्रेसजनों को हल्की चोटें भी आई। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के साथ ‘‘मोदी सरकार मुर्दाबाद’’, ‘‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद‘‘, ‘‘नीट परीक्षा रद्द करो’’, ‘‘धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो’’ नारा लगाकर बैरीकेड तोड़ कर आगे बढ़े। जिस दौरान पुलिस प्रशासन से काफी जद्दोजहद के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों क़ो गिरफ्तार कर प्रशासन की बसों के माध्यम से अस्थाई जेल ईको गार्डेन ले जाया गया।

गिरफ्तारी के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में युवाओं के प्रति इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं देखी गई। इस सरकार में चाहे प्रतियोगी परीक्षा हो, रोजगार की परीक्षा हो, सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती चली गई। एक भी परीक्षा नहीं हुई जिसमें पेपर लीक ना हुआ हो। सरकार लगातार नकल माफियाओं पर नकेल कसने में नाकामयाब रही है। ऐसा प्रतीत होता है की इन अपराधियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन में नवनिर्वाचित सांसद श्री राकेश राठौर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुईद अहमद, पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, कमलेश भारती, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, प्रियंका गुप्ता, एड0 प्रदीप सिंह, सचिन रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, शमीम खान, अमरनाथ अग्रवाल, ओंकारनाथ सिंह, बृजेश सिंह, प्रमोद सिंह, सम्पूर्णानंद मिश्रा, पंडित नितिन शर्मा, महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी,  अनामिका यादव, ललन कुमार,  राजेश सिंह काली, सम्पूर्णानंद मिश्रा, नूतन बाजपेई, मनोज यादव, सुशीला शर्मा, अंकित तिवारी, सिद्धीश्री, अनस रहमान, संजय दीक्षित, आर0पी0 सिंह, विकास श्रीवास्तव, शंकर लाल गौतम, संजय सिंह, विषम सिंह, आलोक सिंह रैकवार,  जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई, उत्कर्ष अवस्थी, डॉ0 आशीष दीक्षित, सोमेश चौहान, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, डॉ0 अजय शुक्ला, स्वतंत्र शुक्ला, मीना रावत, धीरेन्द्र सिंह धीरू, डॉ0 एस0 एन0 मिश्रा, विभा त्रिपाठी, एड0 अमानुर रहमान, डॉ0 रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, सुनीता रावत, सुशीला सोनकर, दीपक पाण्डेय, सोम विक सुभाष मिश्र, ख्वाजा शारिक, उरूसा राणा, रितु अग्रवाल, जय प्रकाश पाण्डेय, जतिन यादव, रविन्द्र पटेल, विजय पाण्डेय, राणा सुधांशु सिंह, आरबी सिंह, संजय श्रीवास्तव, किश्वर जहां, फखरुल इस्लाम, हसीन सिद्दीकी, अमन यादव, मोहम्मद उबेद खान, राजेंद्र पांडे, सुरेंद्र सक्सेना, इबरत खान, अखिलेश श्रीवास्तव, आर0बी0 हल्दिया, अयूब सिद्दीकी, चंद्र प्रकाश पाल, संजीव त्रिपाठी, बाबा पांडे, रंजीत कुमार, आलोक सिंह, नंदकिशोर अग्रवाल, सुभाष श्रीवास्तव, शहकार अब्बास जैदी, अकील हुसैन सीजू, जेब मलिक, प्रतिमा धवन, सुरेश लोधी, रजनीश शुक्ला, निजामुद्दीन सलमानी, फरीद हुसैन, मुख्तार आलम, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद तारिक, जितेंद्र पासी,सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विशेषः- कांग्रेस पार्टी अपनी राजनैतिक जिम्मेदारी के अलावा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी भलि भांति समझती है जिसका उदाहरण आज लखनऊ के ईको गार्डेन में देखने को मिला। पुलिस बल द्वारा ईको गार्डेन में नज़रबंद होने के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने जब वहां फैली गन्दगी देखी तो नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वहीं सफाई अभियान छेड़ दिया।

Related Articles

Back to top button