GovernmentUttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभान्वित

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2023-24 के तीन लाभार्थियों क्रमशः श्रीमती प्रिया, श्रीमती मिंता, श्रीमती प्रियंका को स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2022-23 के 2 लाभार्थियों क्रमशः श्रीमती लालमति, श्रीमती मीना को आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के 2022-23 के तीन लाभार्थियों क्रमशः श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती नीलम देवी, श्री राजेंद्र राजभर को भी प्रतीकात्मक चाभी प्रदान कर पक्के आवास की सौगात दी। बाबा स्वयं सहायता समूह विकासखंड परदहां की श्रीमती पूनम एवं श्रीमती गुंजन को डेढ़ लाख का चेक वितरण भी उपमुख्यमंत्री  द्वारा किया गया।
इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं का अधिक अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा भाजपा के श्री सहजानंद राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button