कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।

बरेली : सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस पर समस्त कांग्रेस जनों ने गांधी उद्यान स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर एकत्रित होकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की उनके योगदान संघर्ष पर चर्चा कर राष्ट्रहित में उनके पद चिन्हों पर चलकर देश को मजबूत करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, निडरता और सर्वधर्म समभाव जैसे महान मूल्यों का संदेश दिया। आज ही के दिन नफरत की विचारधारा ने गांधी जी और उनके मूल्यों की हत्या का नाकाम प्रयास किया था लेकिन महान विचार कभी मरते नहीं।
वे अमर होकर दुनिया को रास्ता दिखाते हैं। जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सागर ने कहा आज पूरा विश्व गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को आत्मसात कर रहा है। बापू के विचार अन्याय के खिलाफ न्याय की हर लड़ाई को मशाल बनकर ताकत देते हैं।
समस्त कांग्रेस के नेताओं ने
मानवता के महानायक को शत-शत नमन। किया
कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्षित दुबे के जिला अध्यक्ष नदीम हुसैन पीसीसी सदस्य मुकेश वाल्मीकि, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव मोहम्मद हसन अंसारी सुरेंद्र सोनकर पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष मुस्ताक गद्दी, आसिफ एडवोकेट फहीम अहमद राशिद अली, घनश्याम सागर, मुन्ना लाल फौजी, रविन्द्र शर्मा, नवी अहमद, मोईन उद्दीन, विमल मिश्रा, कुलदीप कुमार आदि के अलावा अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601