कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

बरेली आज 21 मई 2025 दिन बुधवार को जिला कांग्रेस जनों ने सिरौली मेँ नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की अवस्था में युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया, देश में पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण भी राजीव गांधी ने किया था। राजीव गांधी ने युवाओं के हाथ में मोबाइल दिया, उन्हें कंप्यूटर दिया। देश में राजीव गाँधी ने पंचायतीराज राज कानून ला कर पंचायतों को मजबूत किया आज पंचायत राज के तहत ग्राम तक विकास के रास्ते खोले गए
राजीव जी की इसी सोच के चलते आज देश विश्व में सबसे आगे हैं और निरंतर कामयाबी के झंडे बुलंद कर रहा हैं। कि सभी को राजीव गांधी जी से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी थे। अपनी दूरदर्शिता और उनकी इच्छाशक्ति के चलते आज देश कामयाबी की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हैं। इस दौरान ब्लॉक रामनगर अध्यक्ष रिंकू बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष रियाजुल प्रधान, ओंकार मौर्य, लोकपाल सागर, सभासद मुस्तकीम अली, सनब्बर खान एवं बसीम खलीफा सहित बड़ी संख्या मेँ लोग मौजूद रहे I

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601