भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक में नव निर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का किया सम्मान

भाजपा पार्टी कार्यालय पर आज महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा जी द्वारा मोर्चे की एक बैठक आहुत की गई जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय दुर्ग विजय शाक्य जी और बरेली के नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना जी का पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ, उपहार दे सम्मानित किया गया, आगामी लोकसभा चुनाव की चिंता व्यक्त करते हुए आदरणीय क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने बैठक में उपस्थित मोर्चे की सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों उनकी कार्यकारिणी टीम आदि सभी का अपने ओजस्वी वक्तव्यों द्वारा मार्ग प्रशस्त किया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना जी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले अभियानों के बारे में अवगत कराया। मोर्चे की अध्यक्ष नीलम जेठा जी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा संसद में आरक्षण बिल नारी शक्ति बंधन विधेयक 2023 होने का किया सम्मान और माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को सधन्यवाद् देते हुए आगामी मोर्चे के अभियान कार्यक्रमों से सभी बहनों को अवगत कराया। अंत में महिला मोर्चा महामंत्री मंगलेश सक्सेना ने सभा में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों -क्षेत्रीय अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और सभा में उपस्थित सभी महानगर की बहनों, मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601