यूपी भाजपा की बड़ी बैठक आज, लखनऊ में जुटेंगे सभी जिला अध्यक्ष

चुनावी तैयारियों और आगामी अभियानों की रणनीति पर होगी चर्चा
भारतीय जनता पार्टी आज लखनऊ में प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर रही है। इसमें प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है, साथ ही प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
बैठक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी — पहला सत्र सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी अभियानों की रणनीति, एमएलसी और पंचायत चुनावों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और जमीनी स्तर पर सक्रियता की समीक्षा भी की जाएगी।
बैठक भाजपा मुख्यालय, लखनऊ में हो रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, चुनावी मौसम से पहले पार्टी की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए संगठन आने वाले महीनों के लिए राजनीतिक रोडमैप तय करेगा।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601




