बरेली SSP ने दरोगाओं का किया तबादला, पुलिस महकमे में मची ख़लबली

संवाददाता- प्रेम आर्यन
बरेली-जिले में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने फिर एक बड़ा कदम उठाया है। देर रात उन्होंने 27 दरोगाओं का स्थान परिवर्तन कर दिया,
जिससे पुलिस महकमे में हलचल सी मच गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन में सुधार और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम देखा जा रहा है।
स्थानांतरण किए गए अधिकारियों में कई प्रमुख दरोगा शामिल हैं। इनमें उप निरीक्षक वकार अहमद को सुभाषनगर चौकी से बाकरगंज चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया, वहीं बाकरगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को सुभाषनगर चौकी सौंपी गई है। इसके साथ ही, अन्य कई अधिकारियों को भी नए कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
SSP ने अधिकारियों को लापरवाही से बचने का सख्त आदेश दिया है और यह संकेत दिया है कि उनका यह कदम पुलिस महकमे की कार्यक्षमता और दक्षता को बढ़ाने के लिए है। स्थानांतरण के बाद अब पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां उन्हें और अधिक चौकस बनाएंगी, जिससे बरेली शहर में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
इस स्थानांतरण में खास तौर पर फतेहगंज, अहलादपुर, बरेली सिटी, और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के अधिकारियों को भी बदला गया है। इस बदलाव से यह साफ है कि एसएसपी अनुराग आर्य पुलिस विभाग में नई ताजगी लाने और पुलिस कर्मियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।


इन स्थानांतरणों ने पुलिस महकमे में चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है और अब यह देखा जाएगा कि नए पदभार संभालने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को कितनी सूझ बूझ से सफलतापूर्वक निभाते हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601