SportsUttar Pradesh

लखनऊ के अथर्व सक्सेना ने पहले दिन जीते दोहरे स्वर्ण23वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर एवं 24वीं सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता

खनऊ, 24 मई 2024। लखनऊ के अथर्व सक्सेना ने 23वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर एवं 24वीं सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता के पहले दिन दोहरे स्वर्ण जीतकर मेजबान को शानदार शुरुआत दिलाई। अथर्व सक्सेना ने ग्रुप सी में बालक चंगक्वान व बालक दाउ शू  में स्वर्ण जीतने के साथ बालक गुन शू में रजत पदक जीता।

स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में उत्तर प्रदेश वुशू संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के  महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत उत्तर प्रदेश वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कड़ ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वुशू संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया, उत्तर प्रदेश टेनिस संघ के सचिव पुनीत अग्रवाल, उत्तर प्रदेश रोइंग संघ के सचिव सुधीर शर्मा,  कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के सचिव जसपाल सिंह और लखनऊ वुशू संघ की सचिव अंजलि कक्कड़ व अध्यक्ष पंकज जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पहले दिन सांडा अंडर-12 के प्रारंभिक मुकाबले शुरू हो गए। इसके अलावा  ताउलू में ग्रुप सी सब जूनियर वर्ग की स्पर्धाएं खेली गई।

पहले दिन के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालक चंगक्वान (ग्रुप सी):- स्वर्ण : अथर्व सक्सेना (लखनऊ), रजत : सत्यम अधाना (गौतमबुद्धनगर), कांस्य : विवान जैन (मेरठ)
बालिका चंगक्वान (ग्रुप सी):- स्वर्ण : अनवी चौधरी (मेरठ)
बालक दाउ शू  (ग्रुप सी): – 
स्वर्ण : अथर्व सक्सेना (लखनऊ), रजत : रजत : सत्यम अधाना (गौतमबुद्धनगर)
बालक जियांशू (ग्रुप सी): – स्वर्ण : रूद्रांश शर्मा (गौतमबुद्ध नगर)
बालक गुन शू (ग्रुप सी): – स्वर्ण : सत्यम अधाना (गौतमबुद्धनगर), रजत : अथर्व सक्सेना (लखनऊ)
बालक क्वांशू (ग्रुप सी): – स्वर्ण : रूद्रांश शर्मा (गौतमबुद्ध नगर)

Related Articles

Back to top button