प्रदेश में अंडा एवं कुक्कुट उत्पादन बढ़ाने हेतु 10 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कुक्कुट विकास के लिए अंडा एवं कुक्कुट मांस उत्पादन बढ़ाने की योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि द्वितीय किश्त के रूप में स्वीकृत की गई है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाईन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जायेगा तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का व्यय उसी प्रयोजन हेतु किया जायेगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है। योजनान्तर्गत सब्सिडी की धनराशि लाभार्थी के बैंक/डाकघर खाते में उपलब्ध करायी जायेगी। किसी भी दशा में सब्सिडी का भुगतान नगद नहीं किया जायेगा। योजनान्तर्गत चयनित लाभार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइड पर अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601