PoliticsState NewsUttar Pradesh
अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा कार्यालय में जश्न

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा प्रदेश कार्यालय के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला।
इस अवसर पर अखिलेश यादव खुद पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी नेता शिवपाल यादव भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, वहीं सपा मुख्यालय के बाहर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में हजारों होर्डिंग्स और पोस्टरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी।
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।




