22 फरवरी को ‘हैप्पी ह्यूज़’ बेबी शो एवं फन फेयर का भव्य आयोजन

बरेली। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Creations School द्वारा 22 फरवरी 2026 को “हैप्पी ह्यूज़ – सेलिब्रेशन ऑफ कलर्स, क्रिएटिविटी एंड चाइल्डहुड जॉय” के अंतर्गत भव्य बेबी शो एवं फन फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आकांक्षा एन्क्लेव स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें 20 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आयोजन का उद्देश्य नन्हे बच्चों में आत्मविश्वास का विकास करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी, कार्निवल गेम्स, होली कार्निवल तथा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एवं आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बेबी शो को विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिनमें “कलर ऑफ क्यूटनेस”, “सनशाइन स्माइल”, “रेनबो क्रॉल एंड वॉक”, “चाइल्ड एंड पेरेंट ट्विनिंग”, “लोरी – मॉम एंड मी” और “फ्लोरल फैंटेसी” जैसी आकर्षक श्रेणियां शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेताओं एवं प्रतिभागियों को नए प्रवेश पर छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को फूड एवं गेम्स स्टॉल बुक करने के लिए आमंत्रित किया है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन रंगों, उल्लास और बचपन की मधुर मुस्कानों से सजा एक यादगार उत्सव होगा, जहां हर बच्चा एक सितारा बनकर चमकेगा।





