SocialUttar Pradesh

प्रदेश में 21 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 16 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 13 जनपदो के 21 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु प्रथम किश्त के रूप में 80 लाख की दर से 16 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से बरेली के ग्राम जैनपुर कादराबाद, तहसील आँवला, हाथरस़ के ग्रा0 नगला गढ़ू, तह0 सासनी, मिर्जापुर के ग्रा0 खरिहटकला, तह0 लालगंज, लखीमपुर खीरी के ग्रा0 समैसा, तह0 धौरहरा, कानपुर देहात के ग्रा0 बम्हरौली घाट बांगर, तह0 भोगनीपुर, ललितपुर के ग्रा0 हरदारी गा्रम सभा मादौन, तह0 ललितपुर, बिजनौर के ग्रा0 चांगीपुर, तह0 चान्दपुर, बदायूँ के ग्रा0 कोड़ा जयकरन, तह0 दातागंज, ग्रा0 गदरौली, तह0 दातागंज, ग्रा0 ताहिरपुर जाहिदपुर, तह0 सहसवान, ग्रा0 गुठेला, तह0 बिसौली तथा गोण्डा के ग्रा0 महादेवा, तह0 तरबगंज में निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही शाहजहाँपुर के ग्रा0 केवल रामपुर चिलऊवा, तह0 जलालाबाद, अमेठी के ग्रा0 कठौरा, तह0 मुसाफिरखाना, ग्रा0 रोहसी बुजुर्ग, तह0 गौरीगंज, ग्रा0 तारापुर, तह0 अमेठी, ग्रा0 पीढ़ी, तह0 तिलोई, जालौन के ग्रा0 सिकरी व्यास, तह0 उरई, ग्रा0 रतहरी, तह0 जालौन, ग्रा0 रोमई मुस्तकिल, तह0 जालौन तथा झांसी के ग्रा0 लारौनी, तह0 मऊरानीपुर में गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। प्रत्येक केन्द्र हेतु 80 लाख रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है कि गो संरक्षण केन्द्रों हेतु निर्गत की गयी धनराशियों के नियम संगत व्यय, व्यय विवरण/उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा भौतिक प्रगति तथा गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने का दायित्व निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग का होगा।

Related Articles

Back to top button